Wednesday 8 July 2015

सुबह का एक वाकया

दोस्तों आज सुबह का एक वाकया सुनाता हूँ आप सभी को :-
आज मैं अपने घर के बाहर सुबह बैठा हुआ था,
तभी मेरे जान-परिचित का एक लड़का,
एक लड़की को रास्ते पर रोक कर प्रोपोज़ करने लगा,
और आगे कुछ ऐसा हुआ..........

लड़का : आई लव यू...पहली नज़र में ही तुम्हारा आशिक़ बन गया हूँ...
डू यू लव मी...??
लड़की : हम्म्म.........मैं तुमसे एक सवाल पूंछती हूँ...
अगर तुम जीत गए,तो मैं तुम्हे जवाब दे दूँगी...!!

लड़का मुस्कुराता है और चुपचाप जाने लगता है...
लड़की : क्या हुआ...?? जवाब नही चाहिए...!!
लड़का : (पलट कर कहता है) मुझे तुम्हारा प्यार चाहिए...
जीत में मिला हुआ इनाम नही...!!

मैंने मन में कहा भाई हैट्स ऑफ यार क्या जवाब दिया है...!!

No comments:

Post a Comment